फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two pairs of trains will not run on Mathura-Kasganj route on 30th

हाथरस : 30 को मथुरा-कासगंज रूट पर नहीं चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें

Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two pairs of trains will not run on Mathura-Kasganj route on 30th
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा-कासगंज रेलवे रूट पर दैनिक व आम यात्रियों को 30 नवंबर को दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। इसकी वजह कस्बा मेंडू व नगला रति के बीच मरम्मत का काम होना है। इस कारण रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन रद कर दिया है। यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रूट पर रेलवे द्वारा मरम्मत का काम किया जा रहा है। पहले चरण में मथुरा से कासगंज के बीच काम किया जा रहा है। नगला रति के निकट रेलवे द्वारा अंडर पास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण सुबह सवा छह बजे कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन और दोपहर में अछनेरा से कासगंज, सवा 11 बजे मथुरा से कासगंज, रात नौ बजे मथुरा से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया है। यह ब्लॉक सुबह 10 बजे से शाम चार बजकर 30 मिनट तक रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आज व कल बंद रहेगी रतनगढ़ी क्रॉसिंग
हाथरस। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शनिवार व रविवार को रतनगढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम होगा। इस कारण क्रॉसिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान ग्रामीणों को अन्य रास्तों से गंतव्य की दूरी तय करने पड़ेगी। मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों को कॉशन की मदद से गंतव्य को रवाना किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed