{"_id":"61881acf7d87753a314d9a02","slug":"hathras-two-more-people-died-of-fever-in-the-district-hathras-news-ali277610913","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में बुखार से दो और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में बुखार से दो और लोगों की मौत
विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में दो अलग-अलग जगहों पर बुखार के कारण दो लोगों की मौत हो गई। परिजन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव को लेकर अपने घर चले गए।
बताया जा रहा है कि अलीगढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय रघुवीर सिंह को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनका उपचार भी चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इनके अलावा शहर के रविकुंज कंचन नगर निवासी 65 वर्षीय घूरेलाल को भी बुखार आना बताया गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों ही वृद्धों के परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। संवाद