फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two more accused of ruckus, beating and sabotage in Kotwali and arrested

हाथरस : कोतवाली में हंगामा, मारपीट एवं तोड़फोड़ करने के दो आरोपी और गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two more accused of ruckus, beating and sabotage in Kotwali and arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस ने पंचायत चुनाव के मतदान के बाद 15 अप्रैल की शाम को कोतवाली पर हंगामा, तोड़फोड़ एवं पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को भी जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस प्रतिसार अधिकारी रमेश बाबू यादव पुत्र तालेवर यादव व उनके पुत्र शिशुपाल यादव निवासी थरौरा को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों अपने मकान पर सोए हुए थे। उपनिरीक्षक दिलीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ सुबह करीब चार बजे इनकी गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 15 अप्रैल की शाम को पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान की खबर पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में बिठा रखा था। देर शाम मतदान के पश्चात किसी ने इस आरोपी की पुलिस द्वारा पिटाई करने से मौत की अफवाह फैला दी। इसके चलते ग्रामीणों ने कोतवाली को घेरकर हंगामा कर किया। पुलिस कर्मियों के साथ मीडिया कर्मियों को निशाना बनाते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की और लाखों का नुकसान कर दो घंटे तक बवाल किया। डीएम, एसपी सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले में 35 नामजद के साथ 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की दबिश व न्यायालय में समर्पण के साथ करीब 12 लोग जेल जा चुके हैं। पुलिस की दबिशें बदस्तूर जारी हैं। नामजद व प्रकाश में आए आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार ने बताया कि अब पुलिस ने नामजद आरोपी सेवानिवृत्त प्रतिसार अधिकारी रमेश बाबू एवं उनके पुत्र शिशुपाल यादव की गिरफ्तारी की गई है। इनके नाम प्रकाश में आए थे। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed