{"_id":"608311298ebc3e24686559d2","slug":"hathras-two-l-1-and-four-l-2-hospitals-are-established-in-the-district-hathras-news-ali2617451199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में स्थापित हैं दो एल-1 व चार एल-2 अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में स्थापित हैं दो एल-1 व चार एल-2 अस्पताल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए दो एल-1 और चार एल-2 स्तर के अस्पताल हैं। इसके अलावा जिले में 68 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि जिले में एल-1 का अस्पताल सीएचसी मुरसान है। यहां बेड - 30 और ऑक्सीजन बेड 24 है। इसी तरह जेपी हॉस्पिटल सिकंदराराऊ में बेड 100 और ऑक्सीजन बेड - 15 है।
उन्होंने बताया कि जिले में एल-2 अस्पतालों में एमडीटीबी अस्पताल में 40 बेड हैं। जब कि ऑक्सीजन बेड 30 हैं। एबीजी हॉस्पिटल में 50 बेड और ऑक्सीजन बेड 20 हैं। प्रेम रघु हॉस्पिटल में 50 बेड और ऑक्सीजन बेड 40 है। श्रीराम हॉस्पिटल सहपऊ में 50 बेड हैं जबकि ऑक्सीजन बेड 40 हैं। इन चारो अस्पतालों में आईसीयू के बेड भी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में सात सीएचसी, सीएमओ ऑफिस पर कोविड टेस्टिंग की जा रही है। 24 मोबाइल वैन के माध्यम से भी कोविड टेस्टिंग की जा रही है। 9 स्टैटिक टीमें भी लगाई गई हैं।