{"_id":"60a2aa8c8ebc3e99ae52f768","slug":"hathras-two-girls-injured-after-falling-from-roof-in-sports-hathras-news-ali263333495","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेल-खेल में छत से गिरकर दो बच्चियां जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेल-खेल में छत से गिरकर दो बच्चियां जख्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खेल-खेल में गांव अल्हैपुर में दो बच्चियां छत से गिर गईं। परिजन उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद परिजन उन्हें शहर के किसी निजी अस्पताल ले गए।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अल्हैपुर निवासी फिरोज खान की पांच वर्ष की बेटी रोशनी और अमरपाल की चार साल की बेटी काजल रात को छत पर खेल रहीं थीं।
अचानक वह छत से नीचे गिर पड़ीं, जिससे उनको गंभीर चोट आई। परिजनों दोनों को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। परिजन दोनों घायलों को शहर के किसी निजी अस्पताल ले गए।