फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two found corona infected, including teenager recovered in village Bada Sumra, panic

हाथरस: गांव बड़ा सूमरा में बरामद किशोरी सहित दो निकले कोरोना संक्रमित, खलबली

Tue, 18 Aug 2020 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two found corona infected, including teenager recovered in village Bada Sumra, panic
हाथरस: सादाबाद कोतवाली को सैनिटाइज करती नगर पंचायत की टीम। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बिसावर क्षेत्र के गांव बड़ा सूमरा से 11 अगस्त को लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने चौधरी चरण सिंह तिराहे से मंगलवार को बरामद कर लिया। जब इस युवती का पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तो वह जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई। इसी गांव का एक युवक भी कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाया गया है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। किशोरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सादाबाद कोतवाली को सैनिटाइज कराया गया।
बिसावर चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र ने बताया कि गांव बड़ा सूमरा बिसावर निवासी महिला ने कोतवाली में 11 अगस्त को एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उसकी 16 वर्षीय धेवती नौ अगस्त की रात करीब तीन बजे से लापता है। उसकी खोज की गई, लेकिन वह नहीं मिली। मूल रूप से यह किशोरी कुंवरपुर गोंडा अलीगढ़ की रहने वाली है। हाल में यह सादाबाद क्षेत्र के गांव बड़ा सूमरा में निवास कर रही है।
विज्ञापन

इधर, इसी गांव का करीब 22 साल का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे गांव के लोगों में भी खलबली मच गई है। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली टीम में डॉ. प्रेमपाल शर्मा, चंद्रपाल, एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह आदि थे। सीएचसी से दोनों को मुरसान के कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed