{"_id":"619d2c4641071c6fe90cefa8","slug":"hathras-two-bikes-collided-hard-drivers-of-both-injured-sadabad-news-ali278874880","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों के चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों के चालक घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
राया रोड स्थित क्षेत्र के गांव मौनिया के पास मंगलवार की दोपहर को दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार दो लोग घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इनका उपचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर आगरा बाईपास रोड सादाबाद निवासी नंदकिशोर पुत्र माधव प्रसाद और दूसरी बाइक पर गांव सरकोरिया चंदपा निवासी धीरज पुत्र ओमवीर सिंह सवार होकर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान एक वैगन आर कार की वजह से दोनों की बाइक आपस में टकरा गईं, जिस वजह से दोनों बाइकों पर सवार नंदकिशोर और धीरज घायल हो गए।
रालोद के जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने घायलों को सादाबाद सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। संवाद