फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two bike riders fell in the canal after colliding with the bridge, both died

हाथरस : पुल से टकराकर नहर में गिरे दो बाइक सवार, दोनों की मौत

Thu, 10 Mar 2022 09:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two bike riders fell in the canal after colliding with the bridge, both died
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड पर पुल से टकराकर बाइक सवार नहर में गिर गए। यहां घायल अवस्था में काफी देर तक पड़े रहने के बाद वह बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया निवासी धनवीर सिंह का 55 वर्षीय बेटा पिंकेश और पप्पू का 35 वर्षीय बेटा प्रमोद बृहस्पतिवार को बाइक से मेंडू से हाथरस की ओर आ रहे थे। इस बीच उनकी बाइक नहर के पुल से टकराई और वह नहर में गिर गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

यहां वह घायल अवस्था में काफी देर तक पड़े रहे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। गांव के एक साथ दो मौतों से मातमी सन्नाटा छा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed