{"_id":"5f1dcf578ebc3e9fb825e115","slug":"hathras-two-accused-in-saurabh-murder-case-arrested-sent-to-jail-hathras-news-ali239662396","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सौरभ हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सौरभ हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
विज्ञापन
हाथरस: एबीवीपी पदाधिकारी के भाई की हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी के भाई की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में तीन नामजदों सहित छह युवकों पर हत्या का आरोप है। तीन नामजदों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता दीपक शर्मा के भाई सौरभ शर्मा (23 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार की मौत को लेकर राहुल फौजी पुत्र भिक्कोमल फौजी, गोपाल पुत्र श्रीराम लेटर निवासी जाटान गली व प्रमोद कुमार पुत्र कंचन सिंह और तीन अज्ञात युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में कई संगठनों के लोग भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिस ने इस हत्याकांड के दो अभियुक्तों राहुल फौजी पुत्र भिक्कोमल फौजी व किशन गोपाल उर्फ गोपाल पुत्र श्रीराम लेटर उर्फ रमेशचंद्र निवासीगण गली जाटान कैलाश नगर को इगलास रोड चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एचसीपी दिनेश कुमार, एससी संजीव कुमार, रामवीर सिंह, पंकज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
सौरभ की मौत के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में छानबीन जारी है। अन्य नामजद व अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।