फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two accused arrested for shooting tea vendor

हाथरस : चाय विक्रेता को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two accused arrested for shooting tea vendor
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मधुगढ़ी रोड स्थित झा हॉस्पिटल के सामने चाय विक्रेता को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि आठ जून की दोपहर को राधाकृष्ण गुप्ता पुत्र प्रेमनारायण गुप्ता निवासी बालापट्टी को कुछ युवकों ने गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। इस मामले में घायल के भाई जयप्रकाश पुत्र राधाकृष्ण गुप्ता की तहरीर पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने इस मामले में नामजद माधव पुत्र बृजबिहारी उर्फ बिट्टू निवासी गली सीकनापान और उसके साथी शिवांग गुप्ता पुत्र अरुण कुमार गुप्ता निवासी बीएच मिल के पास को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयोग किए गया तमंचा, पांच कारतूस, घटना में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की गई है। इनके तीसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ अरविंद कुमार राठी, एसआई कमल सिंह, एचसी राजेश कुमार और अमित तोमर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed