{"_id":"60997c148ebc3edca35a3f5a","slug":"hathras-tweet-to-cm-and-education-minister-demands-to-promote-students-hathras-news-ali262843253","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएम व शिक्षा मंत्री को किया ट्वीट, विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएम व शिक्षा मंत्री को किया ट्वीट, विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इंडिया यूथ आइकन टीम अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष व डीएस कॉलेज के बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र अनुज शर्मा और हाथरस के राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के नगर सचिव व आरपीएम के बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत शर्मा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ट्वीट किया है।
इन दोनों ने आगरा विश्वविद्यालय के सभी छात्रों एवं यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट तक के छात्रों को पिछले वर्ष की भांति प्रमोट करने की मांग की है। अनुज शर्मा ने लिखा है कि इस लॉकडाउन में सभी स्कूल-कॉलेज व महाविद्यालयों के बंद होने से पठन-पाठन की प्रक्रिया चौपट हो चुकी है। छात्र देश का भविष्य हैं और इसे दृष्टिगत रखते हुए आगरा विश्वविद्यालय एवं सभी छात्राओं को प्रमोट किया जाए।