फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Truck driver of Hathras dies due to drowning in river in Punjab

हाथरस : हाथरस के ट्रक चालक की पंजाब में नदी में डूबने से मौत

Wed, 25 May 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck driver of Hathras dies due to drowning in river in Punjab
ट्रक चालक का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी ट्रक चालक की पंजाब में भांगड़ा नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने 48 घंटे बाद चालक को खोज निकाला। उसका शव मंगलवार की देर शाम गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
जंक्शन क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी राजेश कुमार के पुत्र आकाश (23) पंजाब से ट्रक में व्यापारियों का सामान लेकर आ रहा था। 21 मई की सुबह करीब 11 बजे आकाश पंजाब में स्थित भांगड़ा नदी पर पर रुका और वहां पर नहाने लगा। नहा कर जैसे ही लौट रहा था, तभी डिब्बे का ढक्कन नदी में गिर गया।
विज्ञापन

जैसे ही वह ढक्कन उठाने के लिए नदी में घुसा, उसका पैर फिसल गया और नदी में डूब गया। क्लीनर ने आकाश को डूबता देखा तो शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। मौके पर पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और गोताखोरों ने नदी में आकाश की तलाश शुरू की। 23 मई की सुबह 11 बजे 50 किमी की दूरी पर गोताखोरों की टीम ने पुल पर जाल डाला तो उसका शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की देर शाम को शव नगला केशो के माजरा नगरिया में शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed