फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Troubled by debt, Vishnu himself had left the house

हाथरस : कर्ज से परेशान होकर खुद ही घर से चला गया था विष्णु

Fri, 17 Sep 2021 03:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Troubled by debt, Vishnu himself had left the house
बरामद लापता युवक। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कर्र में पांच दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। कर्ज के बोझ से परेशान होकर यह युवक खुद ही गायब हो गया था और एक योजना के तहत वह अपने कमरे में खून डाल गया था, जिससे कि सभी को यह लगे कि उसके साथ कोई वारदात हुई है। इस युवक की बरामदगी व खुलासे पर एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त की रात्रि को शहर के मोहल्ला कर्र से एक युवक विष्णु पुत्र शंकरलाल गायब हो गया था। उसके कमरे में खून के निशान मिले थे। इससे यह आशंका बलवती हो गई थी कि उसके साथ कोई वारदात हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। शुक्रवार को खुद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था और उसके प रिजनों से भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन

अब यह युवक सकुशल बरामद हो गया है। इसका खुलासा खुद पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में इस युवक की मौजूदगी मीडिया के समक्ष किया। पूछताछ में विष्णु ने बताया कि वह सिटी रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग स्टैंड चलाता है। यह स्टैंड काफी समय से बंद पड़ा है। उसने इस दौरान काफी लोगों से कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों से उसने यह भी वादा कर रखा था कि वह उन्हें एक सितंबर तक कर्ज वापस लौटा देगा लेकिन रुपयों का इंतजाम नहीं हो पाया। ऐसे में उसने एक योजना बनाई। विष्णु का एक दोस्त एक पैथोलॉजी में काम करता है। विष्णु ने अपने दोस्त से उस खून को ले लिया, जोकि सैंपल के बाद बच जाता है। उस खून को विष्णु ने अपने कमरे में इस मकसद से फेंक दिया कि सभी लोगों को यह लगे कि उसके साथ कोई वारदात हुई है।
उसने अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ दिया। तदुपरांत उसने तालाब चौराहे से बस पकड़ी और आगरा पहुंचा। वहां से वह जयपुर पहुंचा। वह जयपुर पहुंचकर किराए का कमरा लेकर वहां रह रहा था और नए सिरे से कोई काम करने की सोच रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। उसे बरामद करने वाली टीम ने कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी, एसओजी प्रभारी गिरीशचंद गौतम व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसपी ने इस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed