फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tribute paid to martyr police personnel

हाथरस : शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 22 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tribute paid to martyr police personnel
शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते एसपी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शहीद स्मारक पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पुलिस अधीक्षक ने देश में पुलिस के समस्त विभागों के अपने कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त हुए 377 पुलिस कर्मियों की स्मृति पुस्तिका से संख्यात्मक विवरण पढ़ा। इसी क्रम में सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजली दी। दो मिनट का मौन धारण कर शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए कामना की गई।
विज्ञापन

मेमोरियल गार्द द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों को सलामी दी गई। एक सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के चार वीर कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें प्रशान्त यादव, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, आगरा, सोनू कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस आगरा, हरविन्द्र सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस, मैनपुरी और देवेन्द्र सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस, कासगंज के नाम शामिल हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक एलआईयू व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed