{"_id":"61f8309d55a4791c7e7b967c","slug":"hathras-training-of-personnel-proposed-in-the-second-phase-from-february-11-hathras-news-ali2842262101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 11 फरवरी से दूसरे चरण में कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 11 फरवरी से दूसरे चरण में कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रस्तावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला प्रशासन की ओर से दूसरे चरण में होने वाले मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण को लेकर खाका खींचना शुरू कर दिया है। इस एक मास्टर ट्रेनर के जरिये सात पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण 11 से 15 फरवरी तक दिया जाएगा। वहीं कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन पांच फरवरी को होगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम जिले में 8800 मतदान कार्मिकों को प्रशासन की ओर से प्रथम चरण में प्रशिक्षण दे दिया गया है। अब प्रशासन की ओर से इन कार्मिकों के दूसरे रेंडमाइजेशन प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दूसरे रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को विधानसभा बार तैनात कर दिया जाएगा। इन कार्मिकों को पोलिंग पार्टी के रुप में भी लगा दिया जाएगा, जिससे दूसरे चरण के प्रशिक्षण के दौरान पोलिंग पार्टी वार प्रशिक्षण दिया जा सके। प्रशासन की ओर से 11 फरवरी से 15 फरवरी तक मतदान कार्मिकों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक कमरे में 7-7 पोलिंग पार्टियों को एक-एक मास्टर ट्रेनर के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं गैरहाजिर कार्मिकों को प्रशिक्षण के अंतिम दिन 15 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक गैर हाजिर रहते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पीडी एके मिश्र ने बताया कि 11 फरवरी से दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रस्तावित कर लिया गया है।