फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Training given to scout-guide to save human life in disaster

हाथरस : स्काउट-गाइड को दिया आपदा में मानव जीवन बचाने का प्रशिक्षण

Sat, 22 Oct 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Training given to scout-guide to save human life in disaster
हाथरस : स्काउट-गाइड शिविर में जानकारी लेते मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आरडी कन्या महाविद्यालय में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. इंदु वार्ष्णेय के निर्देशन एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंजू आर्य के मार्गदर्शन में 17 अक्तूबर को शुुरू हुए पांच दिवसीय अपाला इकाई की निपुण एवं प्रवेश शिविर की रेंजर्स छात्राओं द्वारा अंतिम दिन प्रशिक्षण में सिखाए गए गांठबंधन द्वारा टेंट और पुल निर्माण और कैंप फायर किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. अंजना, समन्वय रेंजर्स, राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ एवं कॉलेज प्राचार्या ने स्काउट और गाइड के जनक लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. लीना चौहान तथा रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंजू आर्य ने रेंजर्स को दीक्षा दिलाई। तंबुओं का निरीक्षण मुख्य अतिथि ने किया।
विज्ञापन

शिविर फायर के दौरान बृज संस्कृति पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें बृज लोक गीत-नृत्य, भजन और समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को दर्शाते हुए ‘भ्रष्ट नेता’ और ’साइबर क्राइम’ पर नाटक प्रस्तुत किए। समाज में बालिका शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाली नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की। जेडी ने कहा कि स्काउट गाइडिंग का उद्देश्य मानव को मानवता की ओर ले जाते हुए विभिन्न परिस्थितियों जैसे प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं में मानव जीवन को सुरक्षित बचाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। शपथ लेने वाली रेंजर्स अपने जीवन में इसका अनुपालन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वय रेंजर्स डॉ. अंजना ने कहा कि प्रशिक्षक विकास कुमार एवं सोनाली वार्ष्णेय के सानिध्य में रेंजर्स के रूप में जो प्रशिक्षण पाया है, उसका उपयोग मानव सेवा के अलावा अपने लिए रोजगार प्राप्त कर अपने देश, महाविद्यालय एवं शिक्षक प्रशिक्षकों का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम के अंत में रेंजर्स प्रभारी द्वारा आभार जताया गया। संचालन समिति सदस्य रंजना प्रकाश ने किया। इस मौके पर डॉ. मधु, डॉ. अनिल कुमार, अमृता सिंह, डॉ. अमित भार्गव, डॉ. अरुण कुमार सिंह, नाहिद बी, विजय कुमार, दिनेश सिंह भंडारी, मूलचंद्र, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed