फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Train will run to transport farmers' potatoes to other states

हाथरस : किसानों के आलू को दूसरे राज्यों तक पहुंचाने के लिए चलेगी ट्रेन

Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Train will run to transport farmers' potatoes to other states
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के शीतगृहों से आलू की निकासी को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों के हित में उत्तर-मध्य रेलवे द्वारा आलू के ट्रांसपोर्ट के लिए साप्ताहिक किसान ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन छह, 13, 20 और 27 सितंबर को आगरा के यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन से सुबह चार बजे चलेगी।
जिला उद्यान अधिकारी अनीता यादव ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे द्वारा साप्ताहिक किसान ट्रेन चलाई जा रही है। किसानों को अगर अपना आलू दूसरे राज्यों में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाना है तो वह अपना आलू ट्रेन से दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच सकते हैं। यह ट्रेन प्रयागराज, मुगलसराय, दानापुर (पटना), बरौनी और कटिहार रेलवे स्टेशनों पर रुकती हुई जाएगी। इसके संबंध में किसान रेलवे के मोबाइल नंबर 9412525789 पर फोन करके विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों के आलू को दूसरे राज्यों तक सुगमता पूर्वक पहुंचाने के लिए यह ट्रेन चलाई गई है। इसके माध्यम से आलू का परिवहन किया जाएगा। यह ट्रेन छह सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन यमुना ब्रिज से टूंडला, प्रयागराज, मुगलसराय, दानापुर, बरौनी और कटिहार स्टेशन होती हुई चांगसारी (गुवाहाटी) तक जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed