{"_id":"5eb5995e8ebc3e902b0f72fd","slug":"hathras-traders-are-confused-due-to-lack-of-hotspot-hathras-news-ali2332114180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हॉटस्पॉट की जद कम होने के कारण असमंजस में रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हॉटस्पॉट की जद कम होने के कारण असमंजस में रहे व्यापारी
विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट एरियर में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन की ओर से शासन के नए निर्देश के क्रम हॉटस्पॉट एरिया का दायरा कम किए जाने के बाबजूद भी शुक्रवार को कई इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। यहां बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। वहीं हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस फोर्स की तैनात रही और नाकाबंदी रही।
उल्लेखनीय है कि जिले में शुक्रवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें से एक मरीज सासनी क्षेत्र का तो दूसरा मरीज लाला का नगला निवासी सब्जी विक्रेता का पुत्र था। उक्त दोनों मरीजों की कोरोना संक्रमित पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने लाला का नगला व सासनी क्षेत्र उक्त इलाके को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया था।
जिला प्रशासन ने देर शाम शासन से मिले नए निर्देशों के क्रम में लाला का नगला का एक किमी का एरिया व सासनी का 400 मीटर की परिधि का एरिया लॉक कर दिया गया था। हालांकि जिला प्रशासन ने लाला का नगला का पहले तीन किलोमीटर का एरिया लॉक किया था, लेकिन नए निर्देशों के क्रम में 1 किमी का एरिया हॉटस्पॉट घोषित किया गया। इस कारण बाजार में दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी रही। पुलिस फोर्स की तैनाती हॉटस्पॉट इलाकों में रही और इन इलाकों में सन्नाटा छाया रहा। कुछ इलाकों से बेरिकेटिंग हटाई गई तो कुछ पर लगी रही।