फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tractor trolley and Tempo collide, three people killed

हाथरस: ट्रैक्टर ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

Wed, 04 Mar 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tractor trolley and Tempo collide, three people killed
हाथरस: कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना के निकट टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में मृतक के परिजनो - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड पर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना के निकट बुधवार को आलू से लदे ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दो शव की शिनाख्त नहीं हुई है। छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से दो घायलों को रेफर कर दिया गया है।
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना निवासी किशन सिंह (60) पुत्र चेतराम टेंपो चलाते थे। बुधवार की देर शाम को वह सादाबाद से टेंपो में सवारी लेकर गांव बिसाना आ रहे थे। इसी बीच, बिसाना के निकट सामने से आ रहे आलू से लदे ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो में भिड़त हो गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सादाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। कई अन्य घायलों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

टेंपो चालक किशन सिंह के अलावा मेघ सिंह पुत्र अवध बिहारी निवासी अनीगढ़ी और राकेश पुत्र असर्फी लाल निवासी सीयल खेड़ा सहित चार गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां किशन सिंह व एक अज्ञात को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेघ सिंह को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला और एक अन्य मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शवों की शिनाख्त करने में लगी थी। सूचना पाकर चंदपा पुलिस के अलावा सीओ सिटी रामशब्द यादव मय पुलिस फोर्स के जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में देर रात तक भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed