फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tomorrow will rehearse to deal with the fourth wave of Corona

हाथरस : कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए कल करेंगे पूर्वाभ्यास

Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tomorrow will rehearse to deal with the fourth wave of Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इससे निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत सोमवार को शहर के एमडी टीबी एल-टू कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) होगी। इसके तहत कोविड मरीजों को अस्पताल लाने से लेकर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराने तक की प्रक्रिया की जमीनी हकीकत को देखा जाएगा।
बीते दो साल के अंदर कोरोना संक्रमण की पहली, दूसरी और तीसरी लहर ने कहर बरपाया था। जिले में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे और कई लोगों की मौत भी हुई थी। देश में अधिकांश मौत की वजह खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवा, ऑक्सीजन, बेड, दवाइयां व इंजेक्शन की कमी रही। दूसरी और तीसरी लहर से सीख लेते हुए अब विभाग चौथी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल-मई महीने में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की संभावना जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। शहर के एमडीटीबी एल-टू कोविड हॉस्पिटल में यह मॉक ड्रिल होगी। कोविड के डमी (प्रतीकात्मक) मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से घर से कोविड अस्पताल लाने और उसके बाद उन्हें उपचार के लिए वार्ड में दाखिल कराने व जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन व अन्य चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की जमीनी हकीकत को देखा जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की संभावना को देखते हुए विभाग पूरी तरह तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed