फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today the festival of Manega Vasant Panchami will be adorned in temples

हाथरस : आज मनेगा वसंत पंचमी का पर्व, मंदिरों में होंगे शृंगार

Sat, 05 Feb 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Today the festival of Manega Vasant Panchami will be adorned in temples
हाथरस : वसंत पंचमी में खेत में लहलहाते सरसों के पीले फूल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर में शनिवार को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। देवालयों में वसंती शृंगार होंगे। इस दिन होलिका दहन स्थलों पर पूजन के साथ होलिका को विराजमान करने की भी परंपरा है। कहते हैं कि वसंत पंचमी के दिन से ही बृज क्षेत्र में होली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस क्रम में शहर के किला गेट स्थित बड़ी होलिका दहन स्थल पर पूजन किया जाएगा।
वसंत पंचमी के साथ सरसों के खेतों में खिले फूलों से वसंती छटा भी बिखर गई है। आचार्य सीपू जी महाराज ने बताया कि वसंत पंचमी को ब्रह्म महुर्त में पूजन करना शुभ होता है। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पीली पोशाक धारण कराएं। पीली वस्तु का भोग लगाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर, शहर के गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर, गंगा महारानी मंदिर, रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर मंदिरों में सुबह विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अलावा शहर के किला गेट पर होली पूजन किया जाएगा। वसंत पंचमी से फाग महोत्सव की शुरुआत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed