{"_id":"620806af2e3ed2445c441588","slug":"hathras-today-akhilesh-and-swatantra-dev-singh-yogi-will-come-tomorrow-hathras-news-ali285048570","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज अखिलेश और स्वतंत्र देव सिंह, कल आएंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज अखिलेश और स्वतंत्र देव सिंह, कल आएंगे योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में और ताकत झोंक दी है। कई दलों के स्टार प्रचारक अब उनके पक्ष में हवा बनाने के लिए यहां आ रहे हैं। इससे जिले का सियासी तापमान और बढ़ जाएगा।
इसका सिलसिला रविवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव प्रचार में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उनके समर्थन में राजनेता चुनावी सभाएं भी करने आ रहे हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिकंदराराऊ आएंगे।
वह दोपहर 11.50 बजे हेलीकॉप्टर से सिकंदराराऊ नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर आएंगे। वहां कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद इसी क्रीड़ास्थल पर सभा को संबोधित करेंगे। रविवार को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह यहां आएंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि दोपहर 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के मैदान में उतरेगा। वह गांव रुहेरी में जनसंपर्क करेंगे और उसके बाद वह सासनी के गांव समामई में सभा को संबोधित करेंगे। सासनी कस्बे में वह जनसंपर्क भी करेंगे। वहां से हाथरस जंक्शन होते हुए पुलिस लाइन वापस चले जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दोपहर 12 बजे सादाबाद में छाबी मियां के बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे हाथरस के बागला कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
तदुपरांत दोपहर तीन बजे वह सिकंदराराऊ में नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे। इधर, रालोद के मुखिया जयंत चौधरी भी 15 और 17 फरवरी को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं व जनसंपर्क करेंगे। इसकी तैयारी में रालोद के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और उनके अन्य समर्थक जुटे हैं।