{"_id":"5e5bf9b28ebc3ef3e068d107","slug":"hathras-thunderstorms-power-system-hathras-news-ali2280905103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आंधी बारिश से लडख़ड़ाया बिजली सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आंधी बारिश से लडख़ड़ाया बिजली सिस्टम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शनिवार की रात को आई आंधी बारिश से जिले भर का बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। शहर से देहात तक पूरी रात बिजली गायब रही। वहीं देहात काफी गांवों में रविवार की शाम तक भी बिजली के लोगों को दर्शन नहीं हुए। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि 64 बिजली घरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। वैसे तो आए दिन बिजली गुल होना आम बात हो गई है। शनिवार की रात को आई तेज आंधी व बारिश से पूरे जिले का बिजली सिस्टम चरमरा गया। शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, किला गेट आदि बिजलीघरों की लाइनों में फॉल्ट हो गया। इस कारण देर रात तक बिजली गायब रही।
वहीं देहात के सलेमपुर, नगला रति, हसायन, महौ, चंदपा, लाखनूं, मुरसान आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गया। इस कारण पूरी रात बिजली गायब रही। जब सुबह लोग जागे तो बिजली गायब देख खलबली मच गई। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। वहीं सलेमपुर सबस्टेशन से जुड़े गांवों में रविवार की शाम तक बिजली नहीं आई। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।