फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thunderstorms and rains wreak havoc, crop damage

हाथरस: आंधी और बारिश ने बरपाया कहर, फसल को काफी नुकसान

Sun, 01 Mar 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Thunderstorms and rains wreak havoc, crop damage
हाथरस: बारिश से हाथरस के एक गांव में खेत में बिछी फसल। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि में आई आंधी और बारिश ने काफी तबाही मचाई। इससे आलू, गेहूं व लाहा की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसे लेकर किसान काफी परेशान दिखे। तेज अंधड़ से होर्डिग्स आदि उखड़ गए। शहर में बारिश की वजह से जलभराव हो गया और इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार की रात्रि में आंधी के साथ आई बारिश से काफी फसलों को नुकसान हुआ है। इस समय आलू की खुदाई का काम जोरों पर चल रहा है। शनिवार की रात्रि में आई बारिश के चलते आलू की खेती में पानी भर गया है। वहीं गेहूं व लाहा की फसल पूरी तरह से पकने के लिए तैयार है। रविवार को बारिश के साथ आई तेज हवा ने गेहूं की फसल को पूरी तरह से गिरा बिछा दिया।
विज्ञापन

सुबह जब किसानों ने अपनी फसलों की बर्बादी देखी तो वह खासे परेशान दिखे। वहीं शहर में भी बारिश के चलते स्थान-स्थान पर जलभराव हो गया और कीचड़ व्याप्त हो गई। इसकी वजह से लोगों ने परेशानी झेली। रमनपुर को जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया। वहीं कुछ और इलाकों में भी यही समस्या लोगों ने झेली। आंधी से काफी होर्डिग्स आदि उखड़ गए। शहर के ओवरब्रिज निर्माण हेतु सेतु निगम द्वारा लगाए गए बेरियर भी उखड़ गए। बाद में इन्हें सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
हाथरस। स्थानीय तरफरा रोड पर आकाशीय बिजली गिरने और आंधी आने से भीकम सिंह के मकान के बराबर की दीवार टूटकर उनके मकान पर गिर गई। इससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और भीड़ भी एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed