फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thunderstorm and rain wreaked havoc, child dies due to pillar falling in temple

हाथरस : आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, मंदिर में पिलर गिरने से बच्चे की मौत

Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Thunderstorm and rain wreaked havoc, child dies due to pillar falling in temple
आंधी-तूफान के बाद हाथरस में उड़ी धूल। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस-सादाबाद-सासनी।
विज्ञापन

आंधी और बारिश से जिले में काफी नुकसान हुआ है। काफी स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। होर्डिँग्स और बिजली के खंभे खड़ गए। दीवार गिर गई और टिनशेड़ उखड़ गए। बिजली के तार भी कई स्थानों पर टूट गए और बिजली गुल रही। चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में मां तारागढ़ मंदिर में एक पिलर आंधी में भरभराकर गिर गया। इसके नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाव शाहपुर में दीवार गिरने से एक वृद्धा व उनकी नातिनी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आंधी-बारिश से देहात में तो कई स्थानों पर पूरे दिन बिजली गुल रही। आंधी और बारिश ने जिले में काफी तबाही मचाई। सोमवार सुबह तेज आंधी, बारिश के दौरान चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना के तारागढ़ मंदिर पर सोमवार को मेले का आयोजन होता है। बड़ी संख्या में भक्त दर्शन पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारा चल रहा था। कस्बा सादाबाद के रामनगर कॉलोनी के रहने वाले योगेश दीक्षित का परिवार मंदिर पर दर्शन पूजा अर्चना के लिए गया था। इस दौरान तेज आंधी बारिश से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। तेज आंधी के चलते मंदिर परिसर का एक पिलर भरभरा कर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ वर्षीय कुणाल दीक्षित पुत्र योगेश दीक्षित इससे बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके घर में कोहराम मच गया।
वहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शाहपुर में दीवार गिर गई। जिसके नीचे 65 साल की सकूरन पत्नी बाबू खां और उसकी 14 साल की नातिन करीना भी दब गई। दोनों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सकूरन को प्राथमिक उपचार के देने के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सासनी में सोमवार को सुबह से आई आंधी बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान बिजली विभाग को हुआ।

इधर, सासनी कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगभग सुबह सात बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आंधी व बारिश की वजह से शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर पेड़ टूट गए और विद्युत तार टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed