फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thugs took tent goods in the name of Bhandara

हाथरस : भंडारे के नाम पर टेंट का सामान ले गए ठग

Mon, 09 Aug 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Thugs took tent goods in the name of Bhandara
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढ़ी के टेंट हाउस से कुछ लोग भंडारे के नाम पर बर्तन व अन्य सामान ले गए। कई दिनों तक सामान वापस नहीं आया तो टेंट हाउस के मालिक ने छानबीन की। पता चला कि यह लोग एक और टेंट हाउस से इसी तरह बहाना बनाकर सामान ले गए थे। जिस गाड़ी में यह लोग समान ले गए थे, वह गाड़ी अलीगढ़ में मिली है। टेंट हाउस के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है।
टेंट मालिक बृजेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 31 जुलाई को कुछ लोग उसकी दुकान पर आए। यह लोग यह कहकर बर्तन, गैस और अन्य सामान ले गए कि भंडारे में इनका प्रयोग होगा। यह लोग जिस गाड़ी से आए थे, उसका टेंट हाउस के मालिक ने फोटो भी ले लिया। जब सामान नहीं आया तो पता चला कि यह लोग दरगाह पर कार्यक्रम के नाम पर गांव चमरौली के राधिका टेंट हाउस से भी सामान ले गए थे।
विज्ञापन

पांच अगस्त को वह अलीगढ़ गया तो जिस गाड़ी में सामान ले जाया गया था, वह मोहल्ला बेगम बाग में खड़ी मिली। गाड़ी में बैठे लोग उन्हें देखकर भाग गये। गाड़ी में उसके टेंट का सामान मिला। यह गाड़ी अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में खड़ी करा दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed