{"_id":"61e1c638e911c701964d2b56","slug":"hathras-three-youths-out-on-morning-walk-injured-in-road-accident-hathras-news-ali283098361","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन युवक सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन युवक सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन युवकों को ट्रैवल्स की बस ने टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रेफर किए जाने पर घायलों के परिजन उनको शहर के निजी अस्पताल ले गए।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुवंरपुर निवासी रमेश चंद्र के पुत्र अजय कुमार, बलवीर सिंह के पुत्र प्रवीन और उदयवीर के पुत्र राजकुमार रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वे आगरा-अलीगढ बाईपास कुवंरपुर चौराहे पर पहुंचे, इसी बीच अलीगढ़ की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने तीनों को टक्कर मार दी।
चालक बस लेकर भाग गया। घायलों की चीखों को सुनकर राहगीर आ गए और घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां से तीनों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें शहर के किसी निजी अस्पताल ले गए। संवाद