{"_id":"626ad437807ba32c704e21dd","slug":"hathras-three-new-power-sub-stations-will-be-built-in-the-district-supply-will-improve-hathras-news-ali2903465180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में तीन नये विद्युत उपकेंद्र बनेंगे, आपूर्ति में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में तीन नये विद्युत उपकेंद्र बनेंगे, आपूर्ति में होगा सुधार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलेगी। जिले में 33/11 के तीन नये विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण होगा। इनके लिए जगह की तलाश शुरू हो गई है। बिजली विभाग ने जिलाधिकारी (डीएम) को जगह उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जुलाई में उपकेंद्रों का निर्माण शुरू हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख 60 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। पूर्व में विभाग ने सौभाग्य योजना के तहत जिलेभर में करीब 10 हजार कनेक्शनों का वितरण कर दिया गया, जिससे बिजली सिस्टम पर बोझ बढ़ गया है। ओवरलोडिंग के कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इसको ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग द्वारा जिले में 33/11 के तीन सबस्टेशन बनाने की अफसरों ने निगम स्तर से हरी झंडी दे दी है। एक सब स्टेशन के लिए करीब दो बीघा भूमि की आवश्यकता है। एक सबस्टेशन पुलिस लाइन के निकट शहर में बनाया जाएगा। दूसरा सिकंदराराऊ के बसईकाजी व तीसरा सबस्टेशन सादाबाद के गांव जटोई में बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने भूमि उपलब्ध कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। जगह मिलते ही जुलाई में सबस्टेशनों का निर्माण शुरू होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। इससे जिले के लोगों को आने वाले दिनों में पर्याप्त बिजली मिलेगी। संवाद