{"_id":"5ed2aeac8ebc3e906e128f65","slug":"hathras-three-lakh-22-thousand-quintals-of-wheat-purchased-between-lockdown-hathras-news-ali2349410187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लॉकडाउन के बीच तीन लाख 22 हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लॉकडाउन के बीच तीन लाख 22 हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
विज्ञापन
हाथरस: मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर होती गेहूं की तोलाई।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 54 केंद्रों की मदद से लॉक डाउन की अवधि में सरकारी मशीनरी ने अब तक तीन लाख 22 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर ली है । इसके साथ लक्ष्य के सापेक्ष आंकड़ा 55 फीसदी तक पहुंच गया है। शनिवार को डिप्टी आरएमओ ने जिले के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र प्रभारियों से गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जिले को शासन से 57हजार 900 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। जिसके साथ अब तक सरकारी मशीनरी ने तमाम प्रयासों के साथ लॉक डाउन की अवधि में तीन लाख 22 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर ली है। 15 जून तक लक्ष्य को पूरा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
शनिवार को डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार ने मुरसान पूर्वी पटाखास, खेड़ा बरामई आदि सेंटरों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए कहा। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है अब तक तीन लाख 22 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य के सापेक्ष 55% गेहूं खरीद अब तक हुई है।