{"_id":"6106d8ec8ebc3e83f64fcb77","slug":"hathras-three-injured-including-a-woman-after-the-roof-of-the-house-collapsed-in-the-rain-hathras-news-ali269609976","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश में मकान की छत गिरने से एक महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश में मकान की छत गिरने से एक महिला सहित तीन घायल
विज्ञापन
हाथरस : शहर के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में मकान गिरने के बाद पड़ा मलबा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खोंडा रति में बारिश के कारण मकान गिर गया। मलबे में दबकर महिला व एक युवती घायल हो गई। दोनों को महौ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। शहर के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में भी एक जर्जर मकान बारिश में गिर गया, हादसे में एक युवक घायल हुआ है।
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश पुराने घरों के लिए आफत बन गई है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खोड़ा रति में कृष्णा देवी अपनी भतीजी के साथ छत पर थी। छत पर बारिश का पानी भरा हुआ था। तभी अचानक छत गिर गई। कृष्णा व उनकी भतीजी मलबे में दब गई, चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला।
उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इधर, शहर के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी मानिकचंद्र का मकान अचानक गिर गया। मलबे में दबकर मानिकचंद्र जख्मी हो गया।