फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three bike riders robbed a bag full of 90 thousand rupees from the finance worker in broad daylight

हाथरस : दिन दहाड़े तीन बाइक सवारों ने फाइनेंस कर्मी से 90 हजार रुपयों से भरा बैग लूटा

Thu, 15 Jul 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three bike riders robbed a bag full of 90 thousand rupees from the finance worker in broad daylight
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सौरई के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कर्मी से 90920 रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद जब फाइनेंस कर्मी ने शोर मचाया तो मौके पर काफी लोग पहुंच गए। सूचना पर सहपऊ कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित से घटना को लेकर पूछताछ की और बदमाशों की तलाश में छानबीन की।
पीड़ित योगेश कुमार पुत्र अनार सिंह निवासी गांव तुड़नी थाना बरनाल जिला मैनपुरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह फुलरटोन इंडिया क्रेडिट कंपनी के लिए ऋण वसूली का काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह सादाबाद थाना के मड़नई के एक समूह से एवं दोपहर को सहपऊ थाना के थरौरा गांव के चार समूहों से 90 हजार 920 रुपये वसूल कर जा रहा था। रास्ते में गांव पट्टी शक्ति से उसे और रुपये लेने थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह कच्चे रास्ते से गांव सौरई के पास पहुंचा पीछे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में लात मारकर गिरा दिया। वह खेत के चारों ओर लगी कटीली बाड़ के तारों में उलझ कर गिर गया। इसी दौरान बाइक से उतरे दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed