{"_id":"61004eb98ebc3edd3b3dcce0","slug":"hathras-three-accused-of-riot-in-sikandrau-surrendered-sent-to-jail-hathras-news-ali2691992102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सिकंदराराऊ में उपद्रव के तीन आरोपियों ने किया समर्पण, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सिकंदराराऊ में उपद्रव के तीन आरोपियों ने किया समर्पण, भेजा जेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ में हुए उपद्रव के मामले में तीन नामजदोें ने यहां न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इन तीनों को जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि सिकंदराराऊ में ब्लॉक प्रमुख की मतगणना के दौरान जमकर उपद्रव हुआ था। कई पुलिसकर्मी इसमें घायल हुए थे और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। पुलिस ने उसी समय 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
हालांकि अभी मुख्य आरोपी बंटी यादव फरार चल रहा है। उस पर 25 हजार का पुलिस ने इनाम घोषित किया है। वहीं तीन आरोपियों पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र सिंह, संजीव यादव और सतेंद्र ने इस मामले में कोर्ट में समर्पण कर दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद