फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three accused of buffalo theft including car arrested

हाथरस : गाड़ी सहित भैंस चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस चोरी के तीन आरोपी घटना में मैक्स पिकअप गाड़ी समेत चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। दबिश देकर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी विजय उर्फ विपिन कुमार पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी गांव मैदामई नगला गड़रिया थाना हसायन, रंजीत उर्फ बैंगन पुत्र तिलक सिंह निवासी आहरन थाना बरहन जिला आगरा के साथ मिलकर उक्त मैक्स पिकअप वाहन से भैंस चोरी करके अलीगढ़ ले जाते हैं।

विज्ञापन
Hathras: Three accused of buffalo theft including car arrested
हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में भैंस चोरी के तीन आरोपी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुरदिलनगर मार्ग के रेलवे फाटक के निकट मस्जिद के पास से भैंस चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा-कारतूस, नकदी और चोरी में प्रयुक्त एक मैक्स गाड़ी बरामद की गई है। आरोपियों द्वारा क्षेत्र में अब तक भैंस चोरी की कई वारदातें की जा चुकी हैं।
कोतवाल अधोक कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अब्दुल हाशिम गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस चोरी के तीन आरोपी घटना में मैक्स पिकअप गाड़ी समेत चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। दबिश देकर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम प्रदीप पुत्र बनवारी निवासी राजपुर थाना हसायन, जुबैर उर्फ जुवैद पुत्र मोहम्मद साबिर, मोहसीम पुत्र हनीफ निवासीगण मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी विजय उर्फ विपिन कुमार पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी गांव मैदामई नगला गड़रिया थाना हसायन, रंजीत उर्फ बैंगन पुत्र तिलक सिंह निवासी आहरन थाना बरहन जिला आगरा के साथ मिलकर उक्त मैक्स पिकअप वाहन से भैंस चोरी करके अलीगढ़ ले जाते हैं। अब तक उन्होंने क्षेत्र से कई भैंसें चोरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस व 12,200 रुपये की नकदी बरामद कर न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी विभिन्न मामलों में थाना सिकंदराराऊ से जेल जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed