फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thousands of people did yoga to stay healthy

हाथरस : निरोग रहने के लिए हजारों लोगों ने किया योग

Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Thousands of people did yoga to stay healthy
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में योग करते राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, डीएम रमेश रंजन, एसपी विकास कुम - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हजारों लोगों ने योग किया। मुख्य कार्यक्रम डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ। इसका शुभारंभ भगवान धन्वन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योग के आसन किए। कन्या गुरूकुल विद्यालय सासनी की छात्राओं ने भी योग किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित योग शिविर में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि तन और मन से स्वस्थ्य रहने की जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में योग को पहचान दिलाई है। पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

भारत योग का प्रतिनिधित्व कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री व जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पौधरोपण किया। जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर जनपद को हरा भरा बनाने का आह्वान किया। डीएम ने बताया कि जिले की सभी तहसील, ब्लाक मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में योग शिविर आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, डीडीओ अवधेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे। वहीं शिविर में प्रशिक्षक राजेश वार्ष्णेय, हेमलता वार्ष्णेय, पूर्णिमा गुप्ता, ज्योति गुप्ता तथा विक्रम सिंह द्वारा योग के आसनों को करके दिखाया।

कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया। अन्य स्थानों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुए और लोगों ने योगाभ्यास किया। इसमें सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed