फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thousands of cash and goods stolen from two shops

हाथरस: दो दुकानों से हजारों की नकदी और सामान चोरी

Mon, 02 Mar 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Thousands of cash and goods stolen from two shops
हाथरस: मोहल्ला गौसगंज में चोरी के लिए तोड़े गए दरवाजे। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में चोरों का बोलबाला है। शनिवार की रात को नगर के मोहल्ला गौसगंज स्थित एक दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया। चोरों ने यहां दरवाजे तोड़कर पांच हजार रुपये की नकदी, हजारों रुपये कीमत का परचून का सामान चोरी कर लिया। यही नहीं चोरों ने रोशनगंज स्थित राहुल प्रोविजन स्टोर से भी चोरों ने दस दिन में दूसरी बार करीब सात हजार रुपये की रेजगारी और 35 हजार रुपये कीमत की सिगरेट, गुटका, पान मसाला और अन्य सामान चोरी कर लिया।
मोहल्ला गौसंगज में रामस्वरूप गोला की परचून की दुकान है। शनिवार की रात को चोरों ने लोहे के उपकरण से दुकान की किवाड़ें चटका दीं और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोर गल्ले में रखे पांच हजार रुपये और हजारों रुपये कीमत का परचून का समान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मंडी गांधीगंज स्थित सुनील गुप्ता की दुकान राहुल प्रोविजन स्टोर से भी चोरों ने हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। खास बात यह है कि चोरी की पहली घटना के बाद सुनील ने कई दिनों तक गुटका, पान मसाला और सिगरेट का स्टाक नहीं मंगाया था, लेकिन शनिवार को जैसे ही उसके यहां माल आया, चोरों ने रात में ही सेंध लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed