{"_id":"61d34b5a9d5dd8375957e1ec","slug":"hathras-thieves-entered-by-breaking-the-window-theft-of-cash-jewelery-and-revolver-cartridges-hathras-news-ali2822156106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खिड़की तोड़कर घुसे चोर... नकदी, आभूषण व रिवाल्वर के कारतूस चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खिड़की तोड़कर घुसे चोर... नकदी, आभूषण व रिवाल्वर के कारतूस चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर इलाके की गणेश सिटी कॉलोनी स्थित बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर के अंदर खिड़की तोड़कर कर दाखिल हुए। बदमाश सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व रिवाल्वर के कारतूस पार कर ले गए। लखनऊ से लौटने पर घर में चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रामबाबू गुप्ता पुत्र कुंवरपाल गुप्ता निवासी गणेश सिटी कॉलोनी फेस प्रथम कलवारी रोड आगरा 26 दिसंबर 2021 को अपने परिवार के साथ लखनऊ गए थे। लखनऊ में उन्हें अपनी पेंशन व सशस्त्र लाइसेंस से संबंधित कार्य था।
एक जनवरी 2022 को वहां से हाथरस वापस लौटे तो घर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो सभी सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर में हुई चोरी के मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, करीब 67 हजार रुपये और रिवाल्वर के लगभग 40 कारतूस बदमाश पार कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।