फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There will be power crisis in many areas of the city on March 19

हाथरस : शहर के कई इलाकों में 19 मार्च को रहेगा बिजली संकट

Thu, 17 Mar 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There will be power crisis in many areas of the city on March 19
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान की रथयात्रा शनिवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। इस कारण रास्ते में आने वाले तारों को हटाया जाएगा। बिजली विभाग को मेला कमेटी ने इस बारे में बिजली विभाग को पत्र भी दे दिया है। बिजली विभाग लाइनों पर काम करने की तैयारी में है।
उल्लेखनीय है कि शहर धुलेंडी के दूसरे दिन गोविंद भगवान तिमंजमा रथ में सवार होकर शहर में भ्रमण करेंगे। रथ की ऊंचाई अधिक है। इस कारण रास्ते में आने वाले बिजली के तारों को हटाया जाता है। शहर के घंटाघर से शुरू होकर शोभायात्रा नजिहाई बाजार, सराफा बाजार, गुड़िहाई बाजार, पसरट्टा बाजार, नयागंज, पत्थर बाजार, सरक्यूलर रोड, पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बैनीगंज आदि मार्गों से यात्रा गुजरेगी।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में आने वाले तारों को हटाया जाएगा। इस कारण शहर के इन इलाकों में दोपहर से देर रात तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ेगा। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विशाल निषाद का कहना है कि रथयात्रा को लेकर पत्र आ गया है। जहां जरूरत पड़ेगी, वहां से विद्युत लाइनों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed