{"_id":"611c1dbb8ebc3eb3ee197892","slug":"hathras-there-will-be-a-cross-fight-with-the-government-over-agricultural-laws-hathras-news-ali2709098149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस ः कृषि कानूनों को लेकर सरकार से होगी आरपार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस ः कृषि कानूनों को लेकर सरकार से होगी आरपार की लड़ाई
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन किसान नेता रामबाबू सिंह चौहान व अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर पर धरना प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सिंह चौहान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। वहां प्रदर्शन के बाद भाकियू ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भाकियू अब तीनों कृषि कानूनों को वापसी के लिए सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगी।
किसान बहुत परेशान हैं। आलू का सही मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों को आलू कम कीमत में बेचना पड़ रहा है। इस मौके पर रामबाबू सिंह चौहान, नरेंद्र पाल सिंह, सावित्री देवी, सतीश कुमार, सोनिया देवी, आशु चौधरी, नकुल दीक्षित, मोहित वर्मा, हेमंत चौधरी, विनोद कुमार आदि लोग थे।