फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There was an outcry due to the sudden power cut

हाथरस : ताबड़तोड़ बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Sat, 30 Apr 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There was an outcry due to the sudden power cut
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। वर्तमान में सीबीएसई और डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षा चल रही हैं, इसलिए बिना बिजली के परीक्षार्थियों को भी परीक्षा की तैयारी में मुश्किल हो रही है।
बिजली कब बंद हो जाए और कब आएगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। विभागीय अधिकारी रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति देने की कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। बिजली गुल हो जाने पर जब लोग बिजली अधिकारियों से संपर्क साधते हैं तो उन्हें कोई सही जानकारी देने वाला भी नहीं होता। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। लोग देर रात तक बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं। कटौती का अंतराल इतना लंबा होता है कि इन्वर्टर भी फेल हो जाते हैं। बिना कूलर व पंखों की हवा के बच्चे भी मारे गर्मी के बिलबिलाने लगते हैं।
विज्ञापन

इस तरह हुई क्षेत्र में बिजली की कटौती
रात को एक से दो बजे तक, सुबह 4.50 बजे से 5.50 बजे तक, दिन में 9.55 बजे से 11.30 बजे तक, दोपहर 2.45 बजे से 4.45 बजे तक, रात 7.45 बजे से 9.45 बजे और रात 11.40 बजे से 12 बजे तक तो क्षेत्र में ऑन रिकॉर्ड बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा तेज हवा और आंधी के कारण होने वाले फॉल्ट से भी बिजली बाधित होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी कटौती हो रही है, वह नियंत्रण कक्ष के आदेश पर हो रही है। इसके अलावा लाइनों में हवा और आंधी से फॉल्ट होने के कारण भी आपूर्ति बाधित होती रहती है। आपूर्ति देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
-खानचंद्र, अधिशासी अभियंता
विद्युत आपूर्ति न आने से क्षेत्र में हाहाकार मचा है। बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। रात को बैठकर इंतजार करना पड़ता है, लेकिन बिजली नहीं आती है। अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं।

-नटवर प्रसाद शर्मा
बिजली न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। देर रात तक बिजली का इंतजार करना पड़ता है। जानकारी करने पर कोई अधिकारी फोन नहीं उठाता है।
-केशव कुमार गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed