{"_id":"61f982ac7aa38e3dcc28bea8","slug":"hathras-there-was-a-rush-to-enroll-on-the-last-day-today-the-scrutiny-of-nomination-papers-will-be-done-hathras-news-ali284293091","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आखिरी दिन नामांकन करने के लिए रही भीड़, आज होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आखिरी दिन नामांकन करने के लिए रही भीड़, आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
विज्ञापन
हाथरस : हाथरस विधानसभा क्षेत्र स आम अदमी पार्टी के प्रत्याशी किशन परेवा समर्थकों के साथ नामांकन क
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर आखिरी दिन नामांकन करने वालों की खासी भीड़ रही। नामांकन के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी के साथ साथ अन्य दलीय व निर्दलीय 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर व अंदर चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रत्याशियों के समर्थकों को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। वहीं आयोग के निर्देश के क्रम में आज यानि 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
नामांकन के आखिरी दिन हाथरस विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी किशन सिंह, निरवेश, भाजपा से अंजुला सिंह माहौर, लोकदल से बेबी धनगर, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से शशिकांत,प्रवीन और नेम सिंह ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं सादाबाद विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता दल से नितिन कुमार, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से गुल चमन शेरवानी, आम आदमी पार्टी से आरती भट्ट और बहुजन मुक्ति पार्टी से राकेश और ओमवीर ने नामांकन किया है।
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र कुमार, नीतूपाल , सुमनत एवं मोवेंद्र ने निर्दलीय नामांकन किया है। वहीं आम आदमी पार्टी से मनोज यादव और आजाद समाज पार्टी से विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन को लेकर पूरे दिन गहमा गहमी बनी रही। वहीं आयोग के निर्देश के क्रम में आज यानि 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। संवाद