फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There was a fight between the people of two communities over the old dispute

हाथरस : पुरानी कहासुनी को लेकर दो समुदायों के लोगों में हुआ झगड़ा

Sat, 26 Mar 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There was a fight between the people of two communities over the old dispute
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा की सुभाष गली में बृहस्पतिवार की देर रात को पुरानी कहासुनी के बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर गाली-गलौज हुई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल हंगामे को शांत कराया। अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो माहौल बिगड़ सकता था। शुक्रवार को आरोपियों को जमानत मिल गई।
गौरतलब है कि होली के दूसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय सुभाष गली में तकिया फकीर के सामने संजीव उर्फ पन्नू लाला की दुकान पर हुरियारे डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए डीजे बंद करने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोगों में नोकझोंक, गाली-गलौज और मारपीट हो गई। वहां जाते हुए आरोपी दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी और चले गए। घटना की रिपोर्ट संजीव उर्फ पन्नू लाला ने कुछ लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपियों के आवासों पर दबिश देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि को आरोपियों की गली में मौजूदगी की जानकारी पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए आवास पर पकड़ने गई। कुछ महिलाओं एवं अन्य युवकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। थोड़ी देर बाद ही पुलिस अधिक संख्या के साथ वहां पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के जाने के बाद आरोपियों के परिजनों ने शिकायतकर्ता की दुकान पर धावा बोल दिया। अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला चूंकि दो समुदायों के बीच झगड़े का था, इसलिए पुलिस को उन्हें शांत कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अगर मौके पर नहीं पहुंचती तो घटना उग्र रूप ले सकती थी। एहतियातन गली में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed