फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There is no money to go to Aligarh for treatment

हाथरस : अलीगढ़ जाकर उपचार कराने के लिए नहीं है रुपयों का इंतजाम

Sat, 05 Feb 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There is no money to go to Aligarh for treatment
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज की उम्मीद में भर्ती हुई महिला को अब अस्पताल प्रशासन के लोग अलीगढ़ रेफर किए जाने की बात कह रहे हैं। बीमारी से लाचार महिला काफी परेशान है। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह अलीगढ़ जाकर अपना उपचार करा सके।
सासनी क्षेत्र के गांव समामई निवासी सलीम की 30 वर्षीय पत्नी सीमा की रीढ़ की हड्डी में पहले से परेशानी है। इस कारण वह ट्राइसाईकिल पर चलती थीं। अभी पिछले दिनों वह ट्राइसाइकिल से गिर गईं, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वह इलाज की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल आईं। वहां उन्हें कच्चा प्लास्टर चढ़ा दिया गया। बृहस्पतिवार को उनको अलीगढ़ भेजा जा रहा था तो जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद उनको यहीं पर भर्ती कर लिया गया, लेकिन उनसे फिर से अलीगढ़ जाकर उपचार कराए जाने की बात अस्पताल प्रशासन के लोग कह रहे हैं।
विज्ञापन

सीमा ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर उससे मेडिकल जाने की कह रहे हैं, जबकि उनके पास अलीगढ़ जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। आर्थिक समस्या से जूझ रहीं सीमा काफी परेशान हैं। सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि महिला के दोनों पैरों का ऑपरेशन होना है, क्योंकि हड्डी टूटी हुई है। अगर उन्हें नहीं जाना है तो यहीं पर भर्ती रहें। हमारे पास जो साधन उपलब्ध हैं, उनके हिसाब से महिला का उपचार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed