{"_id":"619d32c964c21e477c749896","slug":"hathras-there-is-a-fight-for-travel-in-roadways-buses-and-trains-hathras-news-ali27887982","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज बसों व ट्रेनों में यात्रा के लिए मच रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज बसों व ट्रेनों में यात्रा के लिए मच रही मारामारी
विज्ञापन
हाथरस : सहालग के चलते रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठनें के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहालग में बसों और ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ रही है। अन्य डिपो की बसें वर्तमान में शहर से गुजर रही हैं, लेकिन चालक-परिचालक मनमानी कर रहे हैं। वह बसों को बस स्टैंड के अंदर लेकर नहीं आते हैं। इस कारण यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि देवोत्थान एकादशी से शुरू हुए सहालग 13 दिसंबर तक चलेंगे। इन-दिनों बसों और ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ रही है। बस जैसे ही बसस्टैंड पर आती है तो यात्रियों में सवार होने के लिए मारामारी मच जाती है, क्योंकि हाथरस डिपो की एक दर्जन से अधिक बसें खराब होने की वजह से कार्यशाला में खड़ी हुई हैं।
अब अन्य डिपो की बसें शहर के अंदर से गुजर रही हैं तो चालक-परिचालक बसों को अंदर लेकर नहीं आते हैं। इस कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। संवाद