फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There has been a spurt in the investigation of complaints of irregularities in many works of the municipality

हाथरस : नगर पालिका के कई कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों की जांच में आई तेजी

Sat, 12 Mar 2022 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There has been a spurt in the investigation of complaints of irregularities in many works of the municipality
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका के कई कार्यों को लेकर की गई शिकायत की जांच तेजी से चल रही है। इसे लेकर अब अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने पूर्व सांसद राजेश दिवाकर व दो अन्य को सोमवार को अपने कार्यालय पर साक्ष्य सहित बुलाया है।
स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत नगर पालिका के कई कार्यों को लेकर पिछले दिनों शासन व स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की गई थी। इसमें 14वें वित्त के तहत तालाब चौराहे पर सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अधिक धनराशि की निविदाएं आमंत्रित किए जाने की अनियमितता का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा जिया एंटरप्राइजेज को ठेके पर दिए जाने में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया गया था कि नगर पालिका परिषद के तहत ठंडे पानी का ठेका दिए जाने में भी अनियमितता बरती गई है। इन आरोपों की जांच एडीएम की अध्यक्षता में एक समिति कर रही है। यह शिकायतें शासन से पूर्व सांसद राजेश दिवाकर व कुछ अन्य शिकायतकर्ताओं ने की थीं। अब इस मामले में एडीएम बसंत अग्रवाल ने राजेश दिवाकर के अलावा प्रशांत कौशिक निवासी साकेत कॉलोनी व अतुल कुमार शर्मा निवासी चौपइया वाला नौहरा को 14 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए बुलाया है। साथ ही एडीएम ने इन तीनों से यह भी कहा है कि यदि वह तीनों न आएं तो अपने किसी प्रतिनिधि को भेजें, वरना यह समझा जाएगा कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed