{"_id":"60b536048ebc3e00d175e977","slug":"hathras-the-young-man-of-the-royal-family-died-in-mursan-hathras-news-ali264389354","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुरसान में राजघराने के युवक का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुरसान में राजघराने के युवक का निधन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कस्बे के किले में रहने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह के वंशज एक युवक का सोमवार की दोपहर को निधन हो गया। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 13 के भाजपा से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज सिंह के छोटे भाई धर्मध्वज सिंह की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज होना बताया था। पिछले दो दिन से वह वेंटिलेटर पर थे। सोमवार की दोपहर को उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। राज परिवार के वंशज धर्मध्वज के निधन की खबर मिलते ही उनके आवास मुरसान किला पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। संवाद