फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The workers of the upper caste council surrounded the Kotwali

हाथरस : सवर्ण परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव

Thu, 16 Jun 2022 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The workers of the upper caste council surrounded the Kotwali
हाथरस : कोतवाली के बाहर हंगामा करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की कांशीराम कॉलोनी के बाहर जलेसर रोड पर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट का मामला बृहस्पतिवार को गर्मा गया। बड़ी संख्या में सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। वहीं दूसरी ओर से भीम आर्मी के भी कुछ पदाधिकारी आ गए, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने इन लोगों को समझा-बुझाकर मामले को जैसे-तैसे शांत कराया। फिर सभी कार्यकर्ता शांत होकर चले गए।
बुधवार की देर रात को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता जतिन से कांशीराम कॉलोनी निवासी कुछ लोगों के साथ कहासुनी और फिर मारपीट हो गई थी। आरोप है कि मारपीट करने वाले मोबाइल फोन व अन्य सामान छीन ले गए थे। इस मामले में पुलिस को लेकर देररात को ही सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार न किए जाने से सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता नाराज हो गए और बृहस्पतिवार की दोपहर को कार्यकर्ता हाथरस कोतवाली पर आरोपियों को पकड़कर ले आए। यहां हंगामा करने लगे। नारेबाजी करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। यहां राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या को कार्यकर्ताओं ने बुला लिया। कोतवाली के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। वहीं दूसरी ओर, भीम आर्मी के भी कुछ पदाधिकारी वहां पहुंच गए। एकबारगी लगा कि मामला तूल पकड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहुंचे सीओ सदर मनोज कुमार शर्मा ने मामले को संभालते हुए गुस्साए लोगों को शांत कराया और फिर मारपीट के तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की। सीओ सदर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। रही बात नारेबाजी की तो ऐसा कोई मामला मेरे सामने नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed