फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The worker of BJYM never loses nor gets tired

हाथरस : भाजयुमो का कार्यकर्ता न कभी हारता है और न थकता है

Fri, 17 Sep 2021 05:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The worker of BJYM never loses nor gets tired
हाथरस : कृष्णा गार्डन में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते भा? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के कृष्णा गार्डन में मंगलवार को एक सम्मान समारोह में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि सतेंद्र ने कहा कि भाजयुमो का कार्यकर्ता न कभी हारता है और न कभी थकता है। वह निरंतर अपने अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करता है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुराग ने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाला जिलाध्यक्ष आप में से ही होगा, आप में से ही कोई विधायक और मंत्री बनेगा अत: अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए संगठन हित में कार्य करें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने हम संगठन की रीति नीति या विचारधारा को साथ लेकर आगे बढ़ते हुए सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास मूल मंत्र को साथ लेकर आम जनता के बीच जाएं, जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

अंकुश गौड़ ने सभी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अध्यक्षता कर रहे चैयरमेन रविकांत अग्रवाल ने आभार जताया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रीति चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री विपिन लवानिया, चौधरी हंवीर सिंह प्रधान, चौधरी ओमवीर सिंह, अंशुल शर्मा, कृष्णा यादव, प्रभात पचोरी, अनिल पाराशर, दरवेश गौतम, बबलू गौतम, दीपक चौधरी, गोपाल वार्ष्णेय, राजा चौधरी, तरुण शर्मा, सत्य प्रकाश बाल्मीक, चरण सिंह सागर, तपन जोहर, रंजीत चौधरी, अंकुर गौड, सूरज शाह आदि थे। संचालन मंडल महामंत्री दिनेश त्यागी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed