फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The weather became pleasant due to drizzle

हाथरस : रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 17 Sep 2021 05:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The weather became pleasant due to drizzle
हाथरस : सादाबाद कस्बे में बारिश के बाद जयंती भाई मार्ग पर भरा पानी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में मंगलवार की सुबह से बादल छाये रहे। दोपहर से रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई, जो शाम तक रुक-रुककर जारी रही। रिमझिम बारिश से आमजन को उसमभरी गर्मी से निजात मिली। मौसम सुहाना हो गया। बारिश से जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गई। बिजली ने भी आंख-मिचौली का खेल खेला। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि अगस्त माह के अंत में मौसम करवट बदली। इसके साथ सोमवार को भी तापमान कम रहा। मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाये रहने के साथ तेज हवाएं चलती रहीं। दोपहर में रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। शाम को फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश से शहर के नवीपुर कलां, विभव नगर, लाला का नगला, रमनपुर और श्रीनगर आदि स्थानों पर जलभराव और कीचड़ हो गई।
विज्ञापन

बारिश से शहर के गिजरौली, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, कोटा रोड व देहात के सलेमपुर, नगला रति और हसायन आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण कुछ घंटे के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम और अन्य बीमारियाें का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इस कारण चिकित्सकों के यहां मरीजों की लाइन लग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed