{"_id":"6330a2ddf56f9a191540d8ae","slug":"hathras-the-track-of-the-canal-cut-again-on-the-second-day-waterlogging-increased-hathras-news-ali301208833","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: दूसरे दिन फिर कटी नहर की पटरी, बढ़ गया जलभराव, घरों में कैद हुए गांव अहवरनपुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: दूसरे दिन फिर कटी नहर की पटरी, बढ़ गया जलभराव, घरों में कैद हुए गांव अहवरनपुर के लोग
Mon, 26 Sep 2022 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:20 AM IST
सार
शनिवार की दोपहर को गांव अहवरनपुर के निकट नहर की पटरी कट गई थी और इससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी।गांव में भी पानी पहुंच गया था। तब सिंचाई विभाग की टीम ने बंध लगाकर पानी रोक दिया था लेकिन रविवार की दोपहर को फिर पटरी कट गई।
विज्ञापन
गांव अहवरनपुर में नहर की पटरी कटने से घरों के बाहर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव अहवरनपुर के निकट रविवार की दोपहर फिर नहर की पटरी कट गई और खेतों व गांव में जलभराव और बढ़ गया। इतना ही नहीं आस-पास के कई गांवों में भी पानी पहुंच गया। देर शाम तक गांव में चारों तरफ पानी ही पानी भरा था और ग्रामीण अपने घरों में कैद थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शनिवार की दोपहर को गांव अहवरनपुर के निकट नहर की पटरी कट गई थी और इससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी।गांव में भी पानी पहुंच गया था। तब सिंचाई विभाग की टीम ने बंध लगाकर पानी रोक दिया था लेकिन रविवार की दोपहर को फिर पटरी कट गई और नहर का पानी अहवरनपुर के साथ-साथ लहरा, नया बांस, नगला सिंगी सहित कई गांवों तक पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां जलभराव और बढ़ गया। सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई। गांव अहवरनपुर को जाने वाले रास्तों पर कई-कई फुट पानी भरा था और घरों के बाहर भी पानी भरा था। ग्रामीणों को यह आशंका था कि यदि इसी रफ्तार से पानी आता रहा तो उन्हें घर छोड़कर पलायन न करना पड़ जाए। संवाद
विज्ञापन