फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The text of the constitution taught to the students in schools and colleges

हाथरस : स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया संविधान का पाठ

Fri, 26 Nov 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The text of the constitution taught to the students in schools and colleges
हाथरस : नेहरू युवा केंद्र द्वारा संविधान दिवस पर कराई गई प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। संवा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के स्कूल कॉलेजों में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज और बागला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को संविधान का पाठ पढ़ाया।
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. इन्दु वार्ष्णेय ने किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना होगा। भारत को विश्व गुरु बनाने में विशेष भूमिका अदा करनी होगी। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू आर्य ने क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज छात्राओं की टीम बी ने प्रथम, टीम ए ने द्वितीय और टीम ई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. लीना चौहान एवं सांस्कृतिक समिति सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज में शिक्षाशास्त्र विभाग के तत्वावधान में ‘संविधान दिवस’ के मौके पर विभागीय विचार उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सुनंदा महाजन ने संविधान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संविधान को 02 वर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार करना नामुमकिन सा कार्य था। लेकिन महानायकों ने मुमकिन करके दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिसम्बर 1946 से लेकर 26 नवंबर 1949 तक की अवधि में अथक और विवेक परिपूर्ण प्रयास से ही अतुल्य संविधान का निर्माण हुआ। डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा (विभाग प्रभारी, शिक्षाशास्त्र) ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। डॉ. चन्द्र शेखर रावल (मुख्य अनुशासन अधिकारी) ने छात्रों को संविधान निर्माण प्रक्रिया में विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के योगदान उल्लेख किया। डॉ. सितारी राम ने कहा कि आज नई पीढ़ी को संविधान के मूल लक्ष्यों को समझने के लिए शिक्षित होना अहम है।

कार्यक्रम संचालन करते हुए कपिल गुप्ता (प्राध्यापक, शिक्षाशास्त्र) ने स्पष्ट किया किया उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में नई शिक्षा नीति 2021 से आए पाठयक्रम बदलाव के अंतर्गत स्नातक स्तर पर शिक्षाशास्त्र विषय में भारतीय संविधान की अवधारणा को नवाचार-प्रयोगात्मक रूप नई पाठयक्रम में शामिल किया गया है। इस मौके पर प्रीति दीक्षित, कृष्णा वार्ष्णेय, मानसी वार्ष्णेय, रूपाली वार्ष्णेय, रेखा वर्मा, साक्षी वर्मा, छाया सिंह, निधि शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, कुल प्रकाश शर्मा, राजीव अग्रवाल, मुकेश पाठक, केके शर्मा आदि मौजूद रहेे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed